मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेन्टर (एसीएबीसी) योजना के तहत मनोहरपुर में चल रहा स्वरोजगार परक प्रशिक्षण बुधवार को पूरा हो गया है। 25 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील दत्त कहा कि सरकार की मंशा है कि पढ़े लिखे युवाओं को योजनाओं से जोड़ा जा सके। विशिष्ट अतिथि डॉ. नीलिमा चौहान ने कहा कि प्रसंस्करण की भी संभावनाएं हैं। इस योजना के तहत बैंक के माध्यम से बीस लाख रुपए तक का ऋण दिया जाता है। नाबार्ड 36 से 44 प्रतिशत तक अनुदान देता है। इस दौरान डॉ.ब्रज राज सिंह, रोशनी राजपूत, प्रखर राव,मनीषी भारद्वाज मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.