रामपुर, अप्रैल 20 -- रामपुर। पहाड़ी गेट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में आयोजित 10 दिवसीय मशरूम कल्टिवेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उप निदेशक कृषि राम किशन सिंह एवं आरसेटी निदेशक देशराज मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान प्रमाण पत्र पाकर युवक-युवतियों का चेहरा खिल गया। उप निदेशक कृषि श्री राम किशन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मशरूम कल्टिवेशन एक तेजी से उभरता हुआ एवं लाभकारी व्यवसाय बनता जा रहा है, जिसे कम लागत एवं सीमित पूँजी में भी प्रारंभ किया जा सकता है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं नई तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने पर जोर देते हुए कृषि आधारित उद्यमों जैसे राइस मिल, आयल स्पेलर, आटा चक्की, बेकरी आदि सदाबहार व्यवसायों को अपनाने की सलाह दी। यहां आरसेटी निदेशक देशराज मीणा, आरसेटी फैकल्टी सरफराज हुसैन आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.