नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली यातायात पुलिस ने बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित यातायात प्रशिक्षण पार्क के उन्नयन और कुशल संचालन के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और विशेष आयुक्त (यातायात) नीरज ठाकुर ने इसे जनहित में पुलिस और कॉर्पोरेट क्षेत्र के बीच प्रभावी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय) सत्यवीर कटारा ने बताया कि इस करार के तहत कंपनी पार्क में सड़क सुरक्षा के लिए बुनियादी ढांचे और शैक्षिक गतिविधियों के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करेगी। साथ ही आधुनिक सड़क सुरक्षा उपकरणों की स्थापना, इंटरैक्टिव प्रशिक्षण मॉड्यूल का विकास, साइनेज, जागरूकता सामग्री में सुधार व स्कूली बच्चों और आम जनता के लिए नियमित कार्यक्रमों का आयोजन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.