बस्ती, सितम्बर 9 -- -- बस्ती। आत्मा योजना के प्रसार सुधार कार्यक्रम के तहत 60 किसानों का दल राज्य के बाहर प्रशिक्षण एवं कृषक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। किसानों के दल को हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक रामबचन राम, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार और जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार ने बताया कि आत्मा योजना के तहत जिले के 13 विकासखंडों से चार-चार किसानों और साऊंघाट विकासखंड से आठ किसानों का चयन किया गया है। किसानों का दल आचार्य गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में सात दिनों तक भ्रमण कर कृषि की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...