नवादा, अगस्त 1 -- नवादा जिले के चार डीएसपी लंबी अवधि के लिए ट्रेनिंग पर जाएंगे। अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण-01 में भाग लेने के लिए इन्हें बिहार पुलिस अकादमी राजगीर भेजा जा रहा है। इनमें मुख्यालय डीएसपी निशु मल्लिक, सदर एसडीपीओ-01 हुलाश कुमार, सदर एसडीपीओ-02 राहुल सिंह व रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार शामिल हैं। ये सभी सीधी नियुक्ति 56 वीं 59 वीं बैच-2018 के अधिकारी हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा 56 वीं 59 वीं बैच के कुल 112 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण हेतु भेजा जा रहा है। इसकी सूची पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी कर दी गयी है। इन्हें 02 अगस्त को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में अनिवार्य रूप से योगदान देना है। 03 अगस्त से इनका प्रशिक्षण आरंभ होगा। प्रशिक्षण अवधि में इन्हें अन्य जगहों पर भी भेजा जा सकता है। इनकी जगह प्रतिस्थानी पदाधिकारी नियुक्त ...