नोएडा, जुलाई 12 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाले सभी एजेंट के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य कर रखा है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में एजेंट प्रशिक्षण नहीं ले रहे हैं। इस पर रेरा ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि प्रशिक्षण लेकर प्रमाणपत्र हासिल नहीं करने पर वेबसाइट पर उनके नाम के आगे अप्रशिक्षित लिख दिया जाएगा। रेरा की ओर से कहा गया है कि प्रशिक्षण लेकर प्रमाणपत्र हासिल करना जरूरी है। ऐसा नहीं किया तो फिर वेबसाइट पर उनके नाम के आगे अप्रशिक्षित लिख दिया जाएगा। वहीं खरीदारों और बिल्डरों को भी ऐसे एजेंटों से दूर रहने को कहा गया है। यूपी रेरा में इस समय 7320 एजेंट (प्रतिनिधि) पंजीकृत हैं, जबकि इससे कहीं ज्यादा एजेंट रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रहे हैं। ...