वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सब्जियों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी, मिर्जापुर और गाजीपुर जिलों में किसानों का एक्सपोर्ट क्लस्टर बनेगा। केन्द्र सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) परियोजना के तहत ये क्लस्टर बनाए जाएंगे। यहां सब्जी उगाने वाले किसानों को चयनित कर निर्यात करने लायक किस्मों के उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने यह अभिनव प्रयास किया है।दरअसल, सब्जियों के निर्यात से न केवल किसानों को उत्पाद का अधिक दाम मिलता है, उनकी मार्केटिंग आसानी से हो जाती है। इधर, एक्सपोर्ट के लिए किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या तकनीकी जानकारी का अभाव है, क्योंकि एक्सपोर्ट के लिए रसायन मुक्त उच्च गुणवत्तापूर्ण सब्जियां चाहिए, जिनका उत्पादन सामान्य कृषि से ...