पटना, फरवरी 11 -- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने निर्देश दिया है कि मत्स्य विकास भवन में प्रशिक्षण दिलाकर किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएं। उन्होंने बुधवार को मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉन्फ्रेंस हॉल सहित वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया। प्रत्येक तल पर जाकर वहां उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। करीब 2.43 एकड़ क्षेत्र में फैले परिसर में सभी जिलों से आने वाले मत्स्य किसानों को वैज्ञानिक, उन्नत एवं नवाचार आधारित तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों के लिए सुसज्जित छात्रावास (हॉस्टल) का निर्माण भी कराया गया है, ताकि दूरदराज से आने वाले किसानों को समुचित आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके। मत्स्यपालन अनुसंधान केंद्र तथा आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.