गिरडीह, अप्रैल 6 -- राजधनवार। धनवार ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के तत्वाधान में रविवार को पंचायत भवन जरीसिंगा में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह हॉर्टिकल्चर टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत के अध्यक्ष विनय संथालिया, गादी पंचायत के मुखिया गौरव नारायण देव, केंदुवा मुखिया कार्तिक दास, जरीसिंगा मुखिया शांति देवी, श्रीरामडीह मुखिया प्रतिनिधि अंसारी भाई, टुना तुरी, पंचायत समिति सदस्य निरंजन तिवारी, रुपलाल दास, बीटीएम रंजीत कुमार, डायरेक्टर प्यारे लाल उपाध्याय, गौतम तिवारी, सुमित कुमार उपाध्याय के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर की गई। इस दौरान प्रशिक्षण दे रहे बीटीएम ने किसानों को एफपीओ की विशेषता बताते हुए एफपीओ से जुड़कर खेती करने की सलाह दी। कहा कि एफपीओ से जुड़कर किसान भाई कृषि से सबंधित सरकारी क...