प्रयागराज, दिसम्बर 20 -- प्रयागराज। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के प्रति विद्यालयों को अधिक समावेशी एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से परिषदीय शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिन समावेशी शिक्षा विषयक मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज में हुआ। समापन सत्र में बीएसए अनिल कुमार, वित्त एवं लेखा अधिकारी नीतू यादव ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किया। जिला समन्वयक विकास पांडे ने बताया कि कुल 1415 सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रत्येक विकास खंड से दो-दो मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.