प्रयागराज, मार्च 14 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में संवैधानिक एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित तीन दिनी प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रशिक्षण प्रभारी पंकज कुमार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना है, ताकि इन मूल्यों को विद्यालयी शिक्षण प्रक्रिया में प्रभावी रूप से समाहित किया जा सके। डॉ. अंबालिका मिश्रा, डॉ. प्रसून सिंह, वीरभद्र प्रताप, डॉ. कुलभूषण मौर्य एवं सुरभि सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.