प्रयागराज, अप्रैल 24 -- सिटीजन गर्ल्स कॉलेज, बलराम नगर नैनी में बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय इंट्रोडक्टरी स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। छात्राओं ने टेंट निर्माण और पाक कला का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधुलिका सिंह ने छात्राओं को प्रत्येक परिस्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तत्पर रहने की सीख दी। प्रशिक्षण में डॉ. दर्शी श्रीवास्तव, प्रिया कक्कड़, उप प्राचार्य उमा लता पटेल, डॉ. अंजुला तिवारी, अंजना गौड़, अंजलि सैमुअल, सचिन श्रीवास्तव, फराज अहमद आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.