प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों से 29 तक मांगे गए आवेदन
मऊ, जुलाई 14 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद के 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को तीन माह तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण कार्य के लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यता रखने वाले प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, मऊ में 29 जुलाई तक पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन 20 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.