पीलीभीत, मार्च 28 -- बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क महिला ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण (35 दिवसीय) दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान थ्रेडिंग, हेयर कटिंग एवं स्टाइलिंग ब्राइडल व पार्टी वियर मेकअप मेनीक्योर, पैडिक्योर व वैक्सिंग, फेशियल मेहंदी, हेयर कलर , केराटिन ट्रीटमेंट एवं अन्य पार्लर गतिविधियाँ सिखाई जाएगी। सीनियर फैकल्टी अभिनव सहगल ने बताया कि पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं बैंकिंग/ऋण संबंधी जानकारी दी जाएगी। दस अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू होगा। सात अप्रैल को साक्षात्कार होगा। इसके लिएआयु: 18 से 50 वर्ष और 8वीं पास हो। अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा, आयुष्मान कार्ड समूह पासबुक, मार्कशीट व दो फोटो लाएं। ऑनलाइन आवेदन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.