पीलीभीत, मार्च 28 -- बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क महिला ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण (35 दिवसीय) दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान थ्रेडिंग,​ हेयर कटिंग एवं स्टाइलिंग ​ब्राइडल व पार्टी वियर मेकअप ​मेनीक्योर, पैडिक्योर व वैक्सिंग, फेशियल ​मेहंदी, हेयर कलर , केराटिन ट्रीटमेंट एवं अन्य पार्लर गतिविधियाँ सिखाई जाएगी। सीनियर फैकल्टी अभिनव सहगल ने बताया कि पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं बैंकिंग/ऋण संबंधी जानकारी दी जाएगी। दस अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू होगा। सात अप्रैल को साक्षात्कार होगा। इसके लिए​आयु: 18 से 50 वर्ष और 8वीं पास हो। अपने साथ ​आधार कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा, आयुष्मान कार्ड समूह पासबुक, मार्कशीट व दो फोटो लाएं। ऑनलाइन आवेदन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...