सिद्धार्थ, फरवरी 26 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज बीआरसी सभागार में आउट आफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन करने के लिए नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य शिक्षा न ग्रहण करने वाले बच्चों को स्कूल में नामांकित कर शिक्षित बनाने की योजना है। बीईओ अशोक कुमार सिंह ने कहा शिक्षक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को कुशल बनाएं। बीईओ ने कहा कि छह से 14 वर्ष की आयु का कोई भी बालक बालिका जो किसी प्रारंभिक विद्यालय में कभी नामांकित न हुआ हो, या नामांकन के बाद बिना पूर्व सूचना के 45 दिन या उससे अधिक समय तक अनुपस्थित रहा हो, वह इस श्रेणी में आता है। इन बच्चों का चिह्नीकरण, पंजीकरण, नामांकन, आकलन और ट्रैकिंग किया जाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अध्यापक अपने विद्यालय के सुरक्षित क्षेत्र में शार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.