रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- सितारगंज, संवाददाता। बालाजी एक्शन कंपनी की टेसा कारपेंटर अकादमी द्वारा प्रशिक्षित 30 युवाओं को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिल गई है। तीन माह के प्रशिक्षण के उपरांत शुक्रवार को प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश की प्रमुख कंपनियों ने साक्षात्कार लेकर सभी प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, सिडकुल में तीसरे बैच के तहत युवाओं को वुड पैनल प्रोसेसिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। नीलकमल, क्रिएटिव कॉन्सेप्ट्स और ओपल डिजाइनर कंपनियों ने चयनित युवाओं को रोजगार दिया। अब तक तीनों बैचों के 90 प्रशिक्षार्थियों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट मिल चुका है। सीएसआर हेड अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है, जिस...