शाहजहांपुर, मार्च 11 -- भावलखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों में जरी-जरदोजी प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को आजीविका बढ़ाने के लिए लूम (अड्डे) वितरित किए गए। मंगलवार को रिलायंस थर्मल पावर रोजा के सहयोग से यह वितरण कार्यक्रम परमाली, दिलावरपुर देवकली और बीबीपुर गांव में आयोजित किया गया। रिलायंस थर्मल पावर ने भावलखेड़ा ब्लॉक के चार गांवों में एक वर्ष के लिए जरी-जरदोजी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का चयन किया है। अड्डों का वितरण सीएसआर प्रमुख कुमार अवनीश, राजीव और ग्रेट समाजसेवी संस्था के सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। लाभार्थियों में ज्योति, शिवानी, प्रीति, नीलम, कनकलता, रश्मि, शीलू, मुस्कान, रानी, अंशिका, अनीता, रेनू, भारती, गीता और वर्षा शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...