प्रशिक्षण के बाद पटरी दुकानदारों को दिया प्रमाण पत्र
प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। शहर के पटरी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण देने के बाद प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया एवं फुटपाथ व्यापारी एकता समिति की ओर से संयुक्त रूप से सिविल लाइंस के एर रेस्तरां में आयोजित खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के दूसरे दिन दुकानदारों से गुणवत्ता के मानकों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान किया गया। फुटपाथी व्यापारी एकती समिति के संरक्षक विजय गुप्ता ने कहा कि खाद्य सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी फुटकर व्यापारियों को स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का गंभीरता से पालन करना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले व्यापारियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रयागराज तेजी से विकास कर रहा है, जिससे फुटकर व्यापार के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.