बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा। मिशन आगाज के तहत सोमवार को नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने शहर में पैदलमार्च किया। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक के नेतृत्व में आरक्षियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। एएसपी शिवराज ने आरक्षियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें निष्पक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के सिद्धांतों का पालन करने को प्रेरित किया। कहा कि वे आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें। जनता के मित्र की भूमिका निभाएं। पुलिस लाइन से पैदल गश्त महाराणा प्रताप चौक, कालूकुआं चौराहा, बाबूलाल चौराहा, महेश्वरी देवी चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड कचहरी चौराहा होते हुए समाप्त हुआ। आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य आरक्षियों में कर्तव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.