कन्नौज, अप्रैल 16 -- भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला अव्यवस्थाओं के चलते चर्चा में आ गई। इस प्रशिक्षण का आयोजन छिबरामऊ में दो स्थानों पर किया गया, जिसमें करीब 50 शिक्षकों को जिला प्रशिक्षण केंद्र लालकपुर तथा शेष शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को प्रशिक्षण के पहले दिन जिला प्रशिक्षण केंद्र लालकपुर में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। सुबह 9 बजे से प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचे, शिक्षकों को पूरे दिन भोजन नहीं मिला, जिससे उनमें रोष व्याप्त हो गया। शिक्षकों का कहना है कि सुबह केवल चाय और एक बिस्कुट का पैकेट दिया गया, लेकिन इसके बाद न तो दोपहर का भोजन मिला और न ही शाम का नाश्ता। शिक्षक शाम 4 बजे तक भूखे-प्यासे प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.