छपरा, अप्रैल 22 -- 7 दिवंगत बीईओ योगेंद्र बैठा का फाइल फोटो 8 बीआरसी परिसर में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की आत्मा की शांति के लिए मौन रहते हुए श्रद्धांजलि देते शिक्षक एकमा। एकमा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) योगेंद्र बैठा का ब्रेन हेमरेज होने के बाद उपचार के दौरान पटना स्थित पीएमसीएच में मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वे लगभग 59 वर्ष के थे। करीब एक वर्ष से वे एकमा में पदस्थापित थे। अपने पीछे वे पत्नी, दो विवाहित पुत्रियों और दो अविवाहित पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, एकमा स्थित अलख नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण के तृतीय चरण का समापन सत्र चल रहा था। इसी दौरान बीईओ योगेंद्र बैठा प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे कि अचानक उनका रक्तचाप बढ़ गया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.