कौशाम्बी, मार्च 20 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा स्थित आरपी गार्डेन में अखंड हिंद फौज की ओर से आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को जोश और देशभक्ति के जज्बे के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में कैडेटों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई सैन्य दक्षताओं का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बंटोरी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी सिराथू संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सलामी, ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण तथा मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके बाद कैडेट्स ने सुसंगठित परेड, पिरामिड निर्माण, बाधा दौड़ और अनुशासन से जुड़े विभिन्न अभ्यासों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कैडेटों का प्रदर्शन देख दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आए। सात दिनों तक चले इस प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.