चित्रकूट, मई 7 -- चित्रकूट, संवाददाता। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पहाड़ी थाने में नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से सीधे संवाद कर प्रशिक्षण की स्थिति, व्यावहारिक ज्ञान, कानून व्यवस्था, जनसंपर्क, ड्यूटी आचरण एवं क्षेत्रीय परिचय के संबंध में जानकारी ली।पिछले सप्ताह ही सभी थानों में रिक्रूट आरक्षियों की तैनाती हुई है। जिनको व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के पर्यवेक्षण में रखकर हर तरह की जानकारी का अनुभव कराया जा रहा है। थाना स्तर पर दर्ज एफआईआर, गश्त, जांच, प्राथमिकी लेखन, विपक्षी व शिकायतकर्ता से व्यवहार, कानून की धाराओं का व्यावहारिक ज्ञान आदि विषयों की उनको जानकारी प्रदान की जा रही है। एसपी ने प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों की कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.