लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- ग्राम बघमरा स्थित जयराम सिंह इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत अश्विनी महिला कल्याण समिति के तत्वावधान में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन समारोह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि थे। विधायक ने मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया और उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही इस पहल के लिए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रामगुलाम पांडे, कॉलेज अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह, ग्राम प्रधान अभिराज सिंह, अनिरुद्ध मिश्रा, पूर्व प्रधान राजेश शुक्ला, पूर्व प्रधान मुन्ना अग्रज, रिशु मिश्र...