प्रशिक्षण केंद्र की छत का हिस्सा गिरा, छात्र घायल
हापुड़, मई 28 -- कोतवाली क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। कक्षा चलने के दौरान अचानक भवन की छत से सीमेंट और प्लास्टर का हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। घटना के समय कमरे में कई विद्यार्थी मौजूद थे, जिससे वहां चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मलबा गिरने से कुछ छात्र चोटिल हो गए। संस्थान कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। हादसे के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में भय का माहौल बना रहा।विद्यार्थी रोज की तरह कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ छत का हिस्सा नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.