प्रशिक्षण केंद्रों में गुणवत्ता और सुविधा पर ध्यान देने का निर्देश
गढ़वा, मई 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में कौशल विकास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर बुधवार को श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी संजय आनंद ने जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित तीन प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों मेगा स्किल सेंटर मेराल, कल्पना स्किल सेंटर गढ़वा और यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति गढ़वा का दौरा किया। प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए संजय ने उन्हें प्रशिक्षण से मिलने वाले लाभों और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों में लैब, कैंटीन और हॉस्टल जैसी बुनियादी सुविधाओं की जांच की और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्रों में आधुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.