समस्तीपुर, फरवरी 28 -- पूसा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र, पूसा के अध्यक्ष डॉ. प्रियरंजन कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को कार्यरूप देने पर निर्भर है। जरूरत है प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को जमीन पर उतार कर आर्थिक रूप से सबल होने के साथ सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने की। वे शुक्रवार को संस्थान के सभागार में प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। मौका था अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत सतत उत्पादन एवं लाभप्रद एकीकृत फसल प्रबंधन रणनीतियां विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन सत्र का। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का यह अंतिम दिन है। लेकिन प्रशिक्षण प्राप्त ज्ञान को जमीन पर उतारने के दिन की शुरुआत अब होगी। कृषि को लाभकारी बनाने में प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान काफी लाभकारी साबित होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.