बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में "एक जनपद एक उत्पाद" योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में दाल उत्पाद का चयन किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 200 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चयनित लाभार्थियों को उत्पाद से संबंधित सामान्य तकनीकी का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे दाल प्रसंस्करण के क्षेत्र में दक्ष बन सकें। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक आधारित उन्नत टूल किट भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे स्वरोजगार शुरू करने या अपने व्यवसाय का विस्तार करने में सक्षम हो सकें। उपायुक्त उद्योग नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दाल उत्पाद से जुड़े प्रशिक्षण के लिए विभागीय पोर्टल पर कुल 237 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से लक्ष्य के अनुरूप 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.