प्रशिक्षण कार्यशाला में संगठन मजबूती पर जोर
सहरसा, मार्च 23 -- सौरबाजार। भाजपा कार्यालय पटुआहा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत शनिवार को सौरबाजार उत्तरी मंडल द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ बिट्टू ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर यादव ने किया। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, कार्यशैली और पार्टी की विचारधारा से जुड़ी जानकारी दी। मौके पर जिला अध्यक्ष साजन शर्मा, डॉ. राम नरेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद चौधरी, भाजपा नेता विजय बसंत, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, राजीव रंजन साह, प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा, अभिषेक पांडेय, जिला मंत्री पंकज पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.