मेरठ, मार्च 12 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मवाना खुर्द में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए 'विज्ञान किट के प्रयोग' विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य के मार्गदर्शन में गुरुवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों में विज्ञान किट के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं प्रयोगात्मक कौशल का विकास करना रहा। कार्यक्रम में 52 शिक्षकों ने भागीदारी की। कार्यक्रम प्रभारी व डायट प्रवक्ता डॉ. मंजीत कौर खनूजा ने बताया कि विज्ञान को अधिक अन्वेषणशील, प्रयोगात्मक एवं अनुभव-आधारित बनाया जा रहा है। विज्ञान किट की सहायता से विद्यार्थी प्रकाश, ध्वनि, ऊष्मा, चुंबकत्व, विद्युत, पदार्थ, जीव-जंतु, पौधे एवं सूक्ष्मजीवों जैसे जटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.