चम्पावत, जून 1 -- चम्पावत। एसबीआई आरसेटी के तत्वावधान में 35 दिनी ब्यूटी पार्लर तथा 12 दिनी फास्ट फूड प्रशिक्षण का समापन हुआ। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार होगा। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने संस्थान की प्रगति आख्या पेश की। कार्यक्रम में आरसेटी के बाह्य परीक्षक जनार्दन चिलकोटी, पुष्पा मैनी, भगवती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...