सीतापुर, मार्च 31 -- लहरपुर। भाजपा कार्यालय पर आगामी पांच और छह अप्रैल को होने वाले लहरपुर नगर के मंडल प्रशिक्षण अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल प्रशिक्षण को लेकर कार्य योजना बनाई गई व प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। इस मौके पर जिला भाजपा मंत्री मनोज गुप्ता ने बताया कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक में वीरेंद्र पुरी, मनोज गुप्ता, देवेश अवस्थी, धर्मेंद्र पांडेय, भगवानदीन त्रिवेदी, मनमोहन गुप्ता, राजन खरे आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.