बक्सर, मार्च 18 -- अतरौना प्रशिक्षण में 23 महिलाओं सहित 46 किसानों ने लिया भाग इटाढ़ी प्रखंड के अतरौना में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण फोटो संख्या- 17, कैप्सन- बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित जलवायु अनुकूलन खेती जागरूकता अभियान में भाग लेते किसान। बक्सर, हमारे संवाददाता। जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आईसीएआर के निदेशक डॉ. अनूप दास के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र ने इटाढ़ी प्रखंड के अतरौना गांव में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण जलवायु परिवर्तन के परिदृश्य में रबी के दलहनी फसल में समेकित कीट व्याधि प्रबंधन विषय पर था। इसमें 23 महिलाओं सहित कुल 46 कृषकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रबी की दलहन में रोग व कीट से होने वाली क्षति को कम करना है। पर्यावरण के अन...