शामली, नवम्बर 24 -- मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोमवार को कस्बा बनत स्थित ट्रॉजिस्ट हॉस्टल वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर कार्यरत कर्मचारियों का क्षमता वृद्धि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के निर्देश पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह निषेध तथा किशोर न्याय अधिनियम सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याण विभाग की योजनाओं कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल सेवा योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को वन स्टॉप सेंटर पर उपलब्ध सहायता सेवाओं और सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 181, 112, 102, 108 और 1076 की उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.