प्रशिक्षणार्थियों ने स्नेहदीप वृद्धाश्रम में बांटे फल-मिठाई
गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह द्वारा सोमवार को स्नेहदीप वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई आदि का वितरण किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सह अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि वृद्धों की सेवा अर्थात अपने माता-पिता की सेवा सभी को करनी चाहिए। उन्हीं के पोषण से आज सभी अपने जीवन के लक्ष्य को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से बुजुर्गों का सम्मान करने की अपील की। प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में प्रेम और सौहार्द की भावना का विकास होता है। यह भी पढ़ें- एआरएस बीएड कॉलेज में सामुदायिक भोज, प्रशिक्षुओं ने बढ़ाया सामाजिक सौहार्द आज हम जो कुछ भी हैं वह माता-पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.