गौरीगंज, फरवरी 23 -- अमेठी, संवाददाता। अडानी सीमेंट टिकरिया में ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित कौशल विकास केंद्र सक्षम में जनरल ड्यूटी सहायक पाठ्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह केंद्र गांवों के युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहा है। केंद्र में बिजली मिस्त्री, दर्जी तथा जनरल ड्यूटी सहायक जैसे पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 9 फरवरी को प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार चयन शिविर आयोजित किया गया था। इसके बाद सोमवार को चयनित 28 प्रशिक्षार्थियों को परिसर में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीगंज के अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ तथा सीएसआर के वरिष्ठ अधिकारी योगेश शुक्ल उपस्थित रहे। अतिथियों ने चयनित युवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.