प्रशिक्षणार्थियों को दी गई सीटियों व गांठों की जानकारी
सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। रतन सेन डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर के तीसरे दिन रोवर्स लीडर डॉ. हंसराज कुशवाहा के नेतृत्व में रोवर्स-रेंजर्स टीम ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया व ट्री गार्ड भी लगाए गए, ताकि पौधों को सुरक्षित रखा जा सके। प्रशिक्षक अमित कुमार शुक्ल ने प्रशिक्षणार्थियों को विविध प्रकार की सीटियों व गांठों की जानकारी दी। इसमें जुलाहा गांठ, खूंटागांठ, मछुआ गांठ, लघुकर गांठ व ध्रुव गांठ प्रमुख थीं। हाइकिंग से संबंधित प्रतीक चिन्हों की जानकारी भी दी गई। जिससे हम किसी भी नए रास्ते पर पत्थर एवं घास के चिन्हों की सहायता से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें शालिनी, रूपम, संध्या, रीना, नितिन व नरेन्द्र ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.