बिजनौर, फरवरी 13 -- शुक्रवार को जलीलपुर ब्लॉक के बीआरसी कार्यालय स्याऊ सभागार में परिषदीय विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों के संयुक्त ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन। प्रशिक्षण के दौरान बीईओ गजेन्द्र सिंह ने अध्यक्षों व सचिवों को विभागीय योजनाओं और विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। एआरपी सतेंद्र कुमार, पूर्व एआरपी इरशाद अहमद, प्रधानाध्यापिका डॉ. माही मुनीर हाशमी एवं के आरपी सचिन अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंध समिति के गठन पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बाल अधिकार निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 विद्यालय प्रबंध समिति के वित्तीय दायित्व, विद्यालय विकास योजना तथा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अधिनियम 1972 की धारा 11 के अंतर्गत प्रशासनिक नियंत्रण संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी ...