प्रशिक्षक समीक्षा बैठक में कार्यों की समीक्षा
गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गुरुग्राम को देश के उत्कृष्ट प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। यह बात डायट प्रभारी पृथ्वीराज ने प्रशिक्षक समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि संस्थान के जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, वहां योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा ताकि डायट गुरुग्राम को नई पहचान मिल सके। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य सुमिता रांगी के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में संस्थान के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। पी एंड एम विंग प्रभारी तखत सिंह चौहान ने मासिक कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए उन बिंदुओं पर चर्चा की, जहां सुधार की आवश्यकता महसूस की गई। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों ने संस्थान के विकास और कार्यप्रणाली को बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.