धनबाद, सितम्बर 10 -- राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा व विकास बोर्ड (श्रम व रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय निदेशालय धनबाद के तत्वावधान में लोहापट्टी पंचायत सचिवालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। शिविर में 21 शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया। मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि प्रशिक्षित युवा ग्रामीण व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सेतु का काम करेंगे। बोर्ड के क्षेत्रीय प्रभारी राज किशोर गोप ने बताया कि इसका उद्देश्य ऐसा टास्क फोर्स तैयार करना है जो श्रमिकों को जागरूक कर सके। साथ ही आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) में निबंधन कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लोहापट्टी पंचायत सचिवालय में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में रामे...