फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में प्रशिक्षकों के अभाव में खेल सेंटर बंद होते जा रहे हैं। तीरंदाजी और बास्केट बॉल प्रशिक्षक के पलवल ट्रांसफर के बाद से खिलाड़ियों की परेशानियां बढ़ गई है। उन्हें प्रशिक्षण के लिए अब निजी अकादमियों की ओर रुख करना पड़ रहा है। जिला खेल विभाग में खेल प्रशिक्षकों की कमी किसी से छुपी नहीं है। प्रशिक्षकों की कमी का लाभ स्मार्ट सिटी की निजी अकादमियां उठा रही है। खेल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने वाले खिलाड़ियों को निजी अकादमियों में जाना पड़ रहा है। सरकार ने करीब छह महीने पर तीरंदाजी कोच दीपक अहलावत का और करीब दो महीने पहले राजेंद्र कोच का पलवल ट्रांसफर कर दिया गया। उनके जाने के बाद इन दोनों खेलों का अभ्यास पूरी तरह बंद हो गया है। इसी प्रकार कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, वालीबॉल के प्रशिक्षक भी नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.