प्रशिक्षकों का शिक्षा मंत्री आवास कूच, बैरिकेडिंग पर रोका
देहरादून, सितम्बर 8 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय विद्यालयों में कार्यरत रहे व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षकों ने उत्तराखंड वोकेशनल ट्रेनर्स एसोसिएशन के बैनर तले रोजगार बहाली की मांग को लेकर बिंदाल पुल से शिक्षा मंत्री आवास के लिए कूच किया। पुलिस ने आवास के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त किया गया।मंगलवार को कूच के दौरान शिक्षा प्रशिक्षकों ने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से उन्हें रोजगार से वंचित रखा गया है। आय का कोई साधन न होने के कारण वे गंभीर मानसिक और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मंत्री आवास की ओर बढ़ रहे वोकेशनल ट्रेनर्स को पुलिस ने रोका एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार और विभाग से लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.