प्रशासन से समन्वय बनाकर जनहित की समस्याओं का करें समाधान : जीतनराम मांझी
गया, जून 12 -- केंद्रीय लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतनराम मांझी ने बोधगया के रूट इंस्टीट्यूट रोड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर मनोनीत सांसद प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मंत्री ने जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य समन्वय उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने पर ही विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। बैठक में मंत्री ने सभी सांसद प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराने व आवश्यकतानुसार वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
महादलित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.