लखनऊ, मार्च 10 -- गोमतीनगर विस्तार स्थित ओमैक्स रेजिडेंसी-1 में प्रस्तावित आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। निवासियों ने आरोप लगाया कि डिप्टी रजिस्ट्रार और चुनाव अधिकारी की मिलीभगत से त्रुटिपूर्ण वोटर लिस्ट पर चुनाव कराए जा रहे हैं। सूची में 50 से अधिक ऐसे लोग शामिल हैं जो अपना फ्लैट बेचकर सोसाइटी छोड़ चुके हैं। आपत्तियां दर्ज कराने के बावजूद कोई संशोधन नहीं हुआ। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वोटर लिस्ट को सही कर चुनाव को पारदर्शी बनाया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस संबंध में सोसाइटी के निवासियों वेंकटेश तिवारी, वेदांत श्रीवास्तव, निकिता त्यागी, कुसुम वर्मा व आयुष वर्मा, प्रत्युष सेठ, आकाश कुमार सिंह, अभा, अनिल जैन, दिव्यम गुप्ता, ध्रुव नारायण साहू, शिवाली सिंह, सुमन राय, बृजेंद्र प्रताप सिंह और ममता सिंह सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.