रांची, जून 5 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तिलता चौक स्थित किराए के मकान से 19 मई को ऑटो (जेएच 01 बीक्यू 3599) चोरी हो गया था। इस मामले में सुंडील कमड़े निवासी चालक राजू लोहार ने रातू थाना में आवेदन देकर लातेहार निवासी दुखना उरांव पर चोरी का आरोप लगाया है। साथ ही प्रशासन से ऑटो खोजने की गुहार लगाई है। वहीं पीड़ित ने बताया कि खोजबीन के दौरान 19 मई को आरोपी काठीटांड चौक के पास पकड़ा गया, लेकिन पानी पीने के बहाने फिर ऑटो लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...