सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर पार्क से माले नेता विकास यादव व सोहेल मांझी पर हुए फर्जी मुकदमा वापस लेने के नारे के साथ आक्रोश मार्च शुक्रवार को निकाल गया। विभिन्न मार्गों से होकर मार्च जेपी चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गई। छात्र संगठन आइसा व इंकलाबी नौजवान सभा ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष, स्वतंत्र व उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की, ताकि राजनीतिक दुर्भावना का पर्दाफाश हो, निर्दोषों को न्याय मिले व लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रह सके। मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव जयशंकर पंडित व मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अमित कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरी घटना राजनीतिक द्वेष, पूर्वाग्रह व सुनियोजित साजिश का परिणाम है। विकास यादव व सोहेल मांझी की बढ़ती जनस्वीकृति, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.