बलिया, अप्रैल 26 -- बेल्थरारोड। पुलिस और प्रशासन के उदासीन रवैए से नगर में अवैध अतिक्रमण का बोलबाला है। सार्वजनिक स्थानों से लगायत रेलवे परिक्षेत्र में अतिक्रमण से यात्रियों को परेशानी हो रही है। नगर के मुख्य सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर अतिक्रमण से आवागमन दुरूह बन गया है। रेलवे चौराहा से चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी तक पटरियों पर अतिक्रमण और दोनों तरफ की बेतरतीब खड़े वाहन तथा कुछ गुमटी दुकानदार अपने दुकान के समान को पटरी तक फैला देते हैं। इसके कारण दो विपरीत दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को पास देते समय सड़क पर जाम लग जाता है। हालांकि नगर में जाम का प्रमुख कारण ई- रिक्शा की बढ़ती संख्या है। चूकि प्रशासन की ओर से ई-रिक्शा का निर्धारित नहीं किया गया है, जिससे वह जिधर मन उधर वाहन खड़ा कर सवारी भरने लगते हैं, जिससे बेवजह जाम लग जाता है। रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.