सहरसा, मार्च 31 -- सलखुआ, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र में कोसी बांध की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उटेशरा, गोरदह और चानन पंचायत में बड़े पैमाने पर पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने और किराए पर देकर उगाही करने का आरोप सामने आया है। बाढ़ पीड़ित भूमिहीन परिवारों ने जिला प्रशासन और कोसी प्रोजेक्ट को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ में घर उजड़ने के बाद वे कोसी बांध पर शरण लेते हैं, लेकिन वहां भी दबंगों द्वारा उत्पीड़न झेलना पड़ता है। विरोध करने पर मारपीट, गाली- गलौज और धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि कई बार स्थानीय प्रशासन को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।करीब पांच दर्जन भूमिहीन परिवारों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी सह मुख्य अभियंता को आवेदन भेजा ह...