प्रशासन सख्ती के बाद भी नहीं रुक रहा है डैम में युवकों के आने का सिलसिला
रामगढ़, मई 28 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी में भैरवी जलाशय के स्पिलवे का झरना सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो रहा है कि प्रशासन के रोक लगाने के बावजूद युवक-युवतियों के आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्पिलवे के गिरते ठंडे पानी युवक-युवतियां नहाने, मौज-मस्ती करने और सेल्फी लेने के लिए पहुंचते हैं। स्पिलवे का गिरता पानी इस कदर युवकों को लुभा रहा है कि धनबाद, बोकारो, रांची, हजारीबाग व रामगढ़ क्षेत्र से आने को युवक विवश हैं। युवक अपने दोस्तों के साथ बाइक और फोर व्हीलर से खाने पीने की वस्तु लेकर पहुंचते हैं और दिनों भर इंज्वाय करते हैं। डैम परिसर में युवकों को वाइन, बियर सहित कई नशापान करते देखा जा रहा है। नशा कर पानी में छलांग लगाना, स्पिलवे के फिसलन में सेल्फी, नाचना गाना खुल्लेआम दुर्घटना को निमंत्रण देना है। जिला प्रशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.